
Breaking NewsLive Updates: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स…
Live updates :Breaking News Live 5 December
Refresh
-
Dec 05, 2022 8:35 AM (IST)
बीजेपी प्रत्याशी ने डाला वोट
गुजरात: वडोदरा के मेयर और बीजेपी प्रत्याशी केयूर रोकड़िया ने जेतालपुर में वोट डाला।
-
Dec 05, 2022 8:32 AM (IST)
राम गोपाल यादव ने डाला वोट
उत्तर प्रदेश उपचुनाव 2022: इटावा में मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने वोट डाला। उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी जिस प्रकार से जीतते आ रही है वैसे ही जीतेगी।”
-
Dec 05, 2022 8:18 AM (IST)
दूसरे चरण के लिए मतदान जारी
वडोदरा: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। तस्वीरें जेतालपुर की हैं।
-
Dec 05, 2022 8:15 AM (IST)
गुजरात में मतदान शुरू हुआ
गुजरात में दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हुआ।
-
Dec 05, 2022 8:14 AM (IST)
बीजेपी को वोट दें- हार्दिक पटेल
मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वो मतदान जरूर करें। बीजेपी ने जो गुजरात के लिए काम किया है तो सभी गुजराती बीजेपी को वोट दें: भाजपा उम्मीदवार हार्दिक पटेल, अहमदाबाद, गुजरात
-
Dec 05, 2022 8:13 AM (IST)
दिल्ली में AQI 372 हुआ
दिल्ली: वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक आज का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 372 (बहुत खराब श्रेणी में) श्रेणी में है।
-
Dec 05, 2022 7:57 AM (IST)
अभय राम यादव ने डाला वोट
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने इटावा के सैफई में अभिनव विद्यालय में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी बहुत वोटों से जीतेगी।”
-
Dec 05, 2022 7:47 AM (IST)
मतदाताओं का रुझान कांग्रेस के पक्ष में- सावित्री मंडावी
भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के जितने मतदाता हैं, उनका रुझान कांग्रेस के पक्ष में है क्योंकि भूपेश जी की सरकार ने इन 4 वर्षों में जितने विकास के कार्य किए वो कीर्तिमान है। इन विकास कार्यों को देखते हुए जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट दे रही है: कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी
-
Dec 05, 2022 7:44 AM (IST)
सावित्री मंडावी ने कांकेर में वोट डाला
छत्तीसगढ़: भानुप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए कांकेर में अपना वोट डाला।
-
Dec 05, 2022 7:22 AM (IST)
उपचुनाव: मैनपुरी लोकसभा सीट और 6 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू
उपचुनाव 2022: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की छह विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है।