Celebs on TikTok: शिल्पा शेट्टी ने कई भाषाओं में किया लिप सिंक, शहनाज गिल ने पंजाबी गाने पर किया डांस

फिल्म/बॉलीवुड
Celebs on TikTok- India TV Hindi
Image Source : TIKTOK Celebs on TikTok

कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया है। इस कारण सभी लोग अपने घर पर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। बॉलीवुड और टीवी सेलिब्रिटीज इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रह रहे हैं। वह इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित टिकटॉक पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपनी मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। यह टिकटॉक वीडियो तुरंत ही वायरल हो जाते हैं। आइये देखते हैं कि आज किस सेलिब्रिटी ने आज क्या शेयर किया है…

शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अलग-अलग भाषाओं में बने गानों पर लिप सिंक कर रही हैं। उनका ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

बिग बॉस 13 की शहनाज गिल ने पंजाबी गाने पर डांस किया है। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

कॉमेडियन भारती सिंह को उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने लॉकडाउन बढ़ने की खबर सुनाई तो उनका कैसा हाल था.. इस वीडियो में देखिए..

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा ने एक फनी डायलॉग वीडियो शेयर किया है,जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

एक्टर रवि दुबे ने रिलेशनशिप को लेकर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी और पत्नी शरगुन मेहता की आवाज सुनाई दे रही है।

कोरोना से जंग : Full Coverage

Source