मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर वाजिद खान का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अस्पताल में सलमान खान की फिल्म का गाना ‘हुड़ हुड़’ दबंग गाते दिखाई दे रहे हैं। इस स्थिति में भी उनका जोश देखने लायक है। हालांकि, उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है। बता दें कि वाजिद खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। हार्ट अटैक के कारण 42 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
वाजिद ने ये गाना अपने भाई को डेडिकेट करते हुए गाया है। अस्पताल में ट्रीटमेंट के दौरान भी उन्होंने अपनी जिंदादिली से सभी का मनोरंजन किया। उन्हें गाना गाते देख वीडियो में दिख रही एक महिला भी मुस्कुरा दी।
साजिद वाजिद ने सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या से अपने काम की शुरुआत की थी। सलमान ने भी वाजिद के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया।
Wajid Vil always love, respect, remember n miss u as a person n ur talent, Love u n may your beautiful soul rest in peace …
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) June 1, 2020
साजिद-वाजिद ने हाल ही में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के लिए गाने तैयार किए, जिनमें से एक ‘प्यार करोना’ था। सभी लोगों को कोरोनावायरस महामारी से लड़ने के लिए प्रेरित करने को लेकर यह पॉप एंथम (गाना) बनाया गया था। अप्रैल में रिलीज हुए इस गाने को सलमान ने गाया है।
संगीतकारों की जोड़ी ने हाल ही में सलमान के ईद विशेष गीत ‘भाई-भाई’ की रचना भी की थी। इसमें सांप्रदायिक सद्भाव की बात की गई है। साजिद-वाजिद अक्सर सलमान खान के लिए कम्पोजर के रूप में सहयोग करते रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1998 में सलमान की सुपरहिट फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या से’ अपनी शुरुआत की थी।
(आईएएनएस इनपुट के साथ)